ट्रक चालक के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्त के कब्जे तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि थाना पैलानी क्षेत्रान्तर्गत सिंधनकला के पास विगत 3 दिसम्बर को कुछ लोगो द्वारा ट्रक चालक बासुदेव पुत्र जगन्नाथ निवासी भगवान पुरा थाना पडरौना जनपद कुशीनगर कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ ही जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग भी की थी। मुकदमा दर्ज के साथ पुलिस ने विगत 4 दिसम्बर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही मुख्य अभियुक्त पिंटू पुत्र रणधीर निवासी सिंधनकला थाना पैलानी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना पैलानी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त को ग्राम सिंधनकला से गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त पिंटू ने ट्रक चालक के साथ मारपीट करने के दौरान उस पर तमंचे से फायर किया था। अभियुक्त पर पूर्व में भी हत्या,मारपीट गैंगस्टर एक्ट आदि सहित आधा दर्जन मामलें दर्ज है। वर्ष 2018 में हत्या के मामलें में अभियुक्त आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है और वह वर्तमान में जमानत पर है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा प्रभारी,उप निरीक्षक सुरेश कुमार,आरक्षी विपुल मिश्रा,सतेन्द्र पाल शामिल रहे।