इंस्टाग्राम से हम उम्र के लड़के से हुए प्रेम प्रसंग के दौरान दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर प्रेमी से विवाद हो गया। तो नाराज होकर किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पैलानी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी का प्रयागराज के रहने वाले हम उम्र किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की शाम किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम को खेत से घर लौटे पिता ने देखा तो वह अचेत पड़ी थी। पिता ने घरेलू उपचार कर उसे उल्टिया करवाई। उल्टिया होने के बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। रात को दोबारा उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसने दम तोड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का दो साल से प्रयागराज के रहने वाले हम उम्र किशोर से स्ट्राग्राम के माध्यम से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनो लेाग फोन पर बात चीत करते थे। कई बार मना किया गया लेकिन वह नही मानती थी। एक साल पहले वह किशोर के साथ घर से भाग गई थी। पुलिस ने खेाज बीन करके उसे बरामद कर लिया था। रविवार को दोनो में फोन पर बातचीत हो रही थी। बात चीत के दौरान दोनो में विवाद हो गया। जिससे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।