पशु बाड़े में किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर के बाद जब घर वालो ने शव लटका देखा। तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
कोतवाली बबेरू क्षेत्र के आहार गांव निवासी अंकित यादव उम्र 14 वर्ष पुत्र शिवबरन यादव ने रविवार को मवेशी बाड़े में छप्पर की धन्नी में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर के बाद जब परिजन पहुँचे, तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत, सिंहपुर चौकी प्रभारी बीरेंद्र त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। पिता शिवबरन ने बताया कि अंकित बबेरू कस्बे के विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता था। पढ़ाई को लेकर उसे फटकार लगा दी थी। इसी बात लेकर उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।