बाँदा-फांसी लगाकर किशोरी की आत्महत्या,पांच माह बाद होनी थी शादी

SHARE:

फांसी लगाकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। भाई ने जब शव लटका देखा,तब घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ी सानी गांव निवासी 17 वर्षीय आरती पुत्री रामचंद्र ने सोमवार की दोपहर सूने घर में छप्पर की धन्नी में दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे भाई अंकित ने शव फंदे पर लटकता देखा तो पिता को सूचना दी। मौत की खबर पाते ही पिता मौके पर पहुंच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि आरती तीन बहनो में छोटी थी। उसकी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्राव गांव में शादी तय कर दी गई थी। मई माह में शादी करना था। घटना के समय रामचंद्र अपनी पत्नी के साथ बुआ को देखने पिपरी खेरवा गांव जा रहा था। घर के अन्य लोग काम काज में लगे रहे। तभी सूना मौका पाकर उसने खुदकुशी कर लिया। घटना को लेकर परिजनों ने अनभिज्ञता जताई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई