जिन विद्यालयों के ऊपर से हाई टेंसन लाइन गुजरी हो,उन्हें तत्काल प्रभाव में हटवाएं। बच्चों की सुरक्षा के प्रति खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नही की जाएगी। उपरोक्त निर्देश जिलाधिकारी ने शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में विद्युत अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी जेo रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में चार दिवारी एवं दिव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण करने की समीक्षा करते हुए अवशेष विद्यालयों में इस कार्य को इस माह जनवरी ,2026अंत तक प्रत्येक दशा में कराया जाने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को दिए। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाई टेंशन लाइन के तार जा रहे हैं। उनको हटाए जाने के संबंध में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को इस माह जनवरी, 2026 के अंत तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यकारी संस्था सीएनडीएस को निर्देश दिए की कार्य को तेज गति से पूर्ण कराया जाए अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी जे रीभा ने विद्यालयों की प्राथमिक शिक्षा समिति के अंतर्गत कार्यों को कराए जाने के संबंध में खंड विकास अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि समिति की निगरानी करते हुए उनसे विद्यालयों में जो कार्य पूर्ण कराए जाने हैं उनको शीघ्र पूर्ण कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।