बाँदा-नए कपड़े न दिलाने पर छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिवार में छाया मातम

SHARE:

कपड़े बेचने गांव आये व्यापारी से नए कपड़े दिलाने से घर वालों ने मना कर दिया तो नाराज छात्रा ने कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा नेवादा गांव निवासी 13 वर्षीय प्रियाशी पुत्री राजेश वर्मा गांव के विद्यालय में कक्षा 8 में पढती थी। रविवार की दोपहर फेरी दुकानदार गांव कपड़ा बेचने आया था। प्रिंयाशी पिता से कपड़ा खरीदने की जिंद कर रही थी। पिता ने कहा था कि धान की फसल समेटने के बाद वह कपडे़ खरीद देगा। यह बात प्रियाशी को नागवार गुजरी वह गुस्से में कमरे अंदर घुस गई। उसने लकड़ी की बल्ली में मां की साड़ी से फंासी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकली तो घरवालो को आशंका हुई। परिजनो ने कुड़ी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। किसी तहर परिजन दरवाजा खोल कर कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लट कर रहा था। शव देखते ही परिजन चीख पड़े। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष गिरवां ने बताया कि मृतका अपने पिता से नए कपड़े खरीदने की जिद कर रही थी। कपड़े न दिलवाने पर उसने यह घटना अंजाम दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई