बुधवार को समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा ने सैकड़ो गांव का भ्रमण किया। साइकिल यात्रा का नेतृत्व जिला सचिव आलोक यादव के द्वारा किया गया। भ्रमण के उपरांत पीडीए चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
पीडीए जनचौपाल चौपाल साइकिल यात्रा 25 वें दिन नरैनी विधानसभा में 360 गांवों का भ्रमण करते हुए बदौसा पहुंची। जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यनारायण सोनकर ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मिर्जापुर के पूर्व सांसद मिर्जापुर बालकुमार पटेल ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा दुबरिया,तरसुमा,पचपेड़िया,फाटा पुरवा,ज़गजपतीपुर,बहोरीपुरवा,पियार,घुमरा,भदैयां,महुई से कुलसारी पहुंची।पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने बताया कि यह यात्रा गांव गांव जाकर पीडीए चौपाल के माध्यम से समाज को एक सूत्र में बांधने का काम कर रही है।समाजवादी नौजवानों के संघर्ष की बदौलत ही 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी। पचपेड़िया में पीडीए चौपाल में यात्रा नायक आलोक यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग और सरकार की मिलीभगत से अपने वोट को लूटने का षडयंत्र कामयाब नहीं होने देंगे और अपने वोट की रक्षा पीडीए प्रहरी बनकर हम सबको रोकना पड़ेगा।साइकिल यात्रा में सत्यनारायण सोनकर,पंकज सिंह,राजा भइया यादव,रुद्रप्रताप,राकेश,फूलचंद्र,धर्मेन्द्र,रोहित,भोले,किशन यादव,रवि सिंह यादव,मुलायम सिंह यादव,लालू यादव,रवि सोनकर,अभिषेक,आशीष सोनकर,नारायण सिंह यादव,रोहित यादव,प्रकाश,वीरेन्द्र सोनकर,राजाराम यादव ठेकेदार,जगन्नाथ,रवि गुप्ता,उत्कर्ष,रवि निश्छल,छैला वर्मा,भूरा,मोहन रैकवार,पवन,पिंटू राज सहित किरन वर्मा पूर्व प्रत्याशी नरैनी विधानसभा मुन्ना पटेल,विधान सभा अध्यक्ष नरैनी सुमन दिवाकर,जिलाध्यक्ष बाबा साहेब वाहिनी अवध पटेल,राजेन्द्र यादव आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।