बाँदा- समाजसेवियों ने ग्रामीणों को वितरित की जूते कपड़े सहित जरूरतमंद सामग्री,स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

SHARE:

समाजसेवियों के द्वारा जरूरतमंद लोगों को कपड़े जूते सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। सामग्री मिलने पर गांव वालों ने बेहद खुशी जताई।
रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा तथा सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण एवं सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली की अध्यक्षता में बाँदा ग्राम प्रधान ग्राम सहेवा अशोक कुशवाहा की मौजूदगी में निशात खान के द्वारा दान किये गए 20 कम्बल और बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम सहेवा ब्लॉक महुआ में जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया।साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश,स्वास्थ्य,स्वच्छता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा और महामंत्री मोहम्मद अज़हर के द्वारा जागरूक किया गया। कम्बल,कपड़े आदि पाकर ग्रामीणों ने बेहद खुशी जताई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से महिला महामंत्री रिया खान,महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता,सदस्य जगदीश श्रीवास,शहाना खान, अनम खान, आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई