मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने तथा समय से पूरा कराये जाने डीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि एसआईआर कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।
जिलाधिकारी जे रीभा ने मंगलवार को विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025 के डिजिटाइजेशन कार्य का तहसील अतर्रा एवं नरैनी में निरीक्षण किया। जिलाधिकारी जे रीभा ने निर्वाचन नाम वाले की मतदाता पर निरीक्षण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य को तेज गति से पूर्ण कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही डीएम ने चेतावनी दी है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर कई बीएलओ के विरुद्ध डीएम द्वारा एफआईआर के आदेश किए जा चुके हैं।