बाँदा-बालक-बालिकाओं के लिए बनवाएं जाएं अलग अलग शौचालय-धर्मेन्द्र

SHARE:

आरआरसी केंद्र संचालित रहे तथा कूड़े के निस्तारण के बाद कंपोजिट खाद के तैयार किए जाने सम्बन्धी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन नगरीयके अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 की तैयारी हेतु मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2025-26 में किए जाने वाले सर्वेक्षण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारियों को दी गई। यह स्वच्छ सर्वेक्षण मार्च, 2026 के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण में शहर को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा कलेक्शन सेंट्रो एवं डंपिंग के स्थान को चिन्हित किए जाने तथा घर-घर पूरा कलेक्शन के संबंध में जानकारी करते हुए कूड़ा कलेक्शन का सरचार्ज लिए जाने के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में शौचालयों /सामुदायिक शौचालय को स्वच्छ रखने तथा यूरिनल स्वच्छ रखने के संबंध में अवगत कराया गया स्कूलों में बालक बालिकाओं के शौचालय अलग-अलग हो तथा स्वच्छ हो। इसके साथ ही आरआरसी केंद्र संचालित रहे तथा कूड़े के निस्तारण के बाद कंपोजिट खाद के तैयार किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण में विशेष जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जीएमआईएस पोर्टल पर स्वच्छता के संकेतों को अपलोड करने तथा कूड़ा एकत्रीकरण के संबंध में अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि शहर में स्वच्छता प्रदर्शित होना आवश्यक है, इसलिए नाले एवं नालियों को कवर्ड करके रखा जाना तथा जल भराव ना होने एवं गंदे पानी का उचित निस्तारण किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। नालो में सफाई तथा जालियों को लगाया जाना तथा नदियों में गंदे पानी का प्रभाव न किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। स्वच्छता अपनाने हेतु जागरूकता ले जाने तथा कूड़े का एकत्रीकरण अलग-अलग किए जाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। नगर पंचायत एवं नगर निकायों में FST को संचालित रखने तथा आरसी केंद्रों को क्रियाशील रखना एवं नालों की स्क्रीनिंग किए जाने तथा कूड़े का उचित निस्तारण किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि किस शहर में FST बना हुआ है एवं संचालित है, प्रशिक्षण में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया। नदियों में गंदा पानी प्रभावित नहीं होने पाए इसके लिए नालों की वॉटर टेस्टिंग का भी ध्यान रखें। स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाये जाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के विषय में भी प्रचार प्रसार किया जाने पर जोर दिया गया।
बैठक कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी हमीरपुर एवं महोबा सहित मंडल कार्यक्रम प्रबंधक एसबीएम धर्म प्रकाश शुक्ला एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक एसडीएम अभिषेक खरे तथा मंडल के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई