स्कूल में 18 वर्ष से कम आयु के साथ छात्राओं को वाहन लेकर नहीं आने दें। इसके अलावा डीएम ने विद्यालयों के आगे स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए है।
जिलाधिकारी जे रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा जिला परिवहन सम्बन्धी बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने सभी विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस की चेकिंग कराया जाने तथा 15 वर्ष से पूर्व के वाहनों का पंजीकरण निरस्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों के चालकों एवं परिचालकों का चरित्र सत्यापन कराया जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालय प्रबंधन अपने स्कूल में 18 वर्ष से कम आयु के साथ छात्राओं को वाहन लेकर नहीं आने दें, विद्यालयों के आगे स्पीड बेकार बनाए जाने के निर्देश उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। विद्यालयों के प्रचालकों का नेत्र परीक्षण कराया जाने हेतु शिविर लगाए जाने के निर्देशित किया। उन्होंने स्कूलों की रोड़ों की गढ़ों की मरम्मत किए जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए, कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संख्या में पिछले माह में काफी हद तक कमी आई है। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई किए जाने तथा समन शुल्क वसूलने के निर्देश दिए। बताया गया की 112 ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 59 लाख का समन शुल्क वसूल किया गया है।
उन्होंने विद्यालयों में सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दिए जाने हेतु निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को तिंदवारी के पास महोखर के समीप सड़क को ठीक कराया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि व्यावसायिक अभियान के अंतर्गत बिना रिफ्लेक्टर के 72 ट्रैक्टरों का चालान किया गया है।जिलाधिकारी ने बांदा कबरई रोड में साइनीस लगाए जाने,रोड की मरम्मत तत्काल किए जाने के निर्देश दिए। कानपुर बांदा मार्ग में कट बंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हिट एंड रन तथा राहगीर योजना में दुर्घटना होने पर घायल लोगों को अस्पताल ले जाने वालों व्यक्तियों को पुरस्कृत किए जाने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग,जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक गण उपस्थित रहे।