बाँदा-सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है,इसलिए यातायात नियमों की न करें अनदेखी

SHARE:

सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है,इसलिए जीवन के साथ बिल्कुल खिलवाड़ न करें। वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीट बेल्ट का जरूर प्रयोग करें।


पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति आम-जनमानस को जागरुक करने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में कालू कुआं चौराहे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डी.आर.पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। छात्राओं ने अपने अभिनय से यह समझाया कि बिना ड्राइविंग लाइसेन्स के वाहन न चलाने,बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाये। ओवर स्पीड में वाहन न चलाने,शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अपनी लेन में चलने आदि के संबंध में जागरुक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है”, अतः प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बिना हेलमेट व्यक्ति को ‘हेलमेट गिफ्ट’ करने की परंपरा अपनाई जानी चाहिए,ताकि सुरक्षा का संदेश हर घर तक पहुंचे।एएसपी शिवराज ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, मास्टर ट्रेनर पीयूष कुमार मिश्रा,समाजसेवी सुनील सक्सेना आदि मौजूद रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई