गणतंत्र दिवस में कार्यक्रमो की जमकर धूम रहेगी। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर डीएम ने बैठक करते हुए अधिकारियों को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिलाधिकारी जे रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से साथ बनाए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जनपद एवं तहसील तथा ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिसके अंतर्गत दिनांक 25 जनवरी की रात से सभी सरकारी इमारत एवं महत्वपूर्ण स्थान पर तिरंगा रोशनी की जाएगी। दिनांक 26 जनवरी को प्रातः 6:00 बजे महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई एवं माल्यार्पण किया जाएगा। जिसकी व्यवस्था अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा की जाएगी। 7:00 बजे सर्वधर्म प्रार्थना होगी ,8:30 बजे झंडा रोहण सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय में किया जाएगा ,9:00 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित कलेक्ट्रेट में किया जाएगा, 9:30 बजे पुलिस परेड, पुलिस लाइन में कार्यक्रम होगा। 9:15 बजे बालिकाओं की दौड़ कृषि विश्वविद्यालय से आयोजित की जाएगी, 10:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा। 10:30 बजे निशुल्क चश्मा वितरण जिला अस्पताल में किया जाएगा तथा 11:00 बजे दृष्टि बाधित विद्यालय में एवं महिला पुरुष चिकित्सालय तथा जेल में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया जाएगा ,11:30 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की देखरेख में किया जाएगा। दोपहर 3 से 5 बजे तक राजकीय पुस्तकालय बांदा में गणतंत्र दिवस समारोह पर चर्चा आयोजित की जाएगी। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट से संदीप कला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इरफान उल्लाह,तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जनपद के नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।