बाँदा-मौत के आगे जिंदगी से हार गई राम देवी,चारित्रिक संदेह के चलते पांच दिन पहले खाया था जहर

SHARE:

राजकीय दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जिंदगी मौत बीच संघर्ष कर रही राम देवी की सांसे हमेशा-हमेशा के लिए थम गई। पति के चारित्रिक संदेह के चलते पांच दिन पहले उसने जहर खाया था।
जनपद के गिरंवा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के मजरा कबरे का पुरवा निवासी 35वर्षीय रामदेवी पत्नी मनप्यारे ने पांच दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसका आईसीयू में इलाज चलता रहा। रविवार की सुबह उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। जब तक परिजनो ने डॉक्टरो को बुलवाया। तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भतीजे जीतेद्र ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी। इसी बात को लेकर दोनो पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। इसके पहले भी वह जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास कर चुकी है। पति के चरित्र से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई