बाँदा-आईजीआरएस के निस्तारण में प्रदेश में बजा पुलिस की कामयाबी का डंका,हासिल हुआ पहला स्थान

SHARE:

समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अन्तर्गत जनशिकायतों के निस्तारण में पुलिस ने शत् प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सफलता से गदगद एसपी ने मातहतों को शाबाशी दी है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक,नोडल अधिकारी आईजीआरएस शिवराज के पर्यवेक्षण में आनलाइन शिकायत पोर्टल समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (I.G.R.S.) से प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण में जनपद बांदा पुलिस को प्रदेश रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। गौरतलब हो कि आनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन में प्रदेश के 75 जिलों में जनपद को शत प्रतिशत कार्यवाही के लिये प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल,जनसुनवाई, समाधान दिवस आदि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया गया। शिकायती पत्रों की मॉनिटरिंग खुद एसपी पलाश बंसल के द्वारा की जाती है। इस परिणाम के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आईजीआरएस से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई दी है। इसके साथ ही एसपी ने कर्मचारियों को आगे भी लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई