बाँदा-पुलिस ने पकड़े बेजुबानों से लदे तीन पीकप,10 पशु तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

पीकप में क्षमता से अधिक बेजुबानों को लादकर जा रहे 10 पशु तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। पीकप से दर्जनों बेजुबान बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा क्षमता से अधिक बेजुबान पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सदर राजबीर सिंह गौर ने बताया कि तिंदवारी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पिक-अप वाहनों में जानवरों को लादकर फतेहपुर की तरफ जा रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम खौड़ा तिराहा के पास चेकिंग करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 03 पिक-अप वाहनों से कुल 19 पशुओं को बरामद किया गया। जिसमें 06 भैसें व 13 पड़िया बरामद हुई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त आरएन उर्फ छोटू पुत्र रंजित निवासी मुंगुस थाना तिंदवारी,छेदीलाल पुत्र मुन्नी लाल निवासी तपनी थाना ललौली जनपद फतेहपुर,फूलचन्द्र पुत्र शिवलाल निवासी तपनी थाना ललौली जनपद फतेहपुर,संतोष पुत्र जाली निवासी सोनरही थाना तिंदवारी,जुगल किशोर उर्फ जुग्गा पुत्र बदलूराम निवासी जरिया थाना तिंदवारी,आनन्द पुत्र तारबाबू निवासी तेरहीमाफी थाना तिंदवारी,राजा भइया पुत्र राजाराम निवासी सिकंदरपुर तेरहीमाफी थाना तिंदवारी,राजेन्द्र कुमार पुत्र बच्ची लाल निवासी भगवती नगर थाना तिंदवारी,राजकुमार पुत्र मइयादीन निवासी कबीर नगर थाना तिंदवारी,संजय पुत्र फूलचन्द्र निवासी भगवती नगर थाना तिंदवारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह,कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर आदि शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई