सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने के बाद वीडियो वायरल करने वाले बाइक सवारों के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही की है।
गौरतलब हो कि रील बनाने की चक्कर मे युवा वर्ग अपनी जान की भी परवाह नही कर रहे हैं। जान जोखिम में डालकर बाइकों में खतरनाक स्टंट करने के साथ फालवर्स बढ़ाने की चक्कर में सोशल मीडिया में अपलोड कर देते हैं। इसी तरह का एक मामला जनपद में प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर की जा रही कड़ी कार्यवाही के क्रम में रविवार को थाना गिरवां पुलिस ने दो पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने वाले युवको के वाहन को सीज करते हुए चालान किया गया। गिरवा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर दो पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करते हुए कुछ युवको का वीडियो संज्ञान में आया था। जिस पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन सं0 UP 93 CL1788 का चालान कर सीज किया गया है। साथ ही परिजनो को कड़ी चेतावनी दी गई है। पुलिस ने आमजनमानस से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। यह अपने व आमजनमानस के लिए जानलेवा हो सकता है।