बाँदा- पुलिस ने बरामद देखिए 26 लाख कीमती एंड्राइड मोबाइल,थैंक यू बोलने के साथ किशोर छात्र मयंक ने जताई खुशी

SHARE:

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने बड़ी तादाद में खोये कीमती मोबाइलों को बरामद किया है। एएसपी तथा सहायक एसपी की मौजूदगी में पीड़ितों को मोबाइल वितरित किए गए। वही पिता के साथ मोबाइल लेने गए छात्र की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।अधिकारियों को थैंक यू बोलकर उसने अपनी खुशी का इजहार किया।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा जनता के खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द करने हेतु चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना व कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनता के खोए हुए 130 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। एडिशनल एसपी शिवराज की मौजूदगी में सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस थाना व थाना कोतवाली नगर की सयुंक्त पुलिस टीम ने कठिन परिश्रम करते हुए आम लोगों के विभिन्न कम्पनियों के कुल 130 एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा 70 मोबाइल फोन तथा थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा 60 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। बरामद किए गए कुल मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपए है। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मेविस टॉक द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सहायक एसपी मेविस टॉक ने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में 876 कीमती एंड्राइड मोबाइल पहले बरामद किए जा चुके हैं।मोबाइल बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम राजेश चन्द्र मिश्रा,उप निरीक्षक आकाश शुक्ला साइबर क्राइम,सहायक उप निरीक्षक ललित नारायण मिश्रा थाना कोतवाली नगर,आरक्षी रवि कुमार पटेल,विशाल शर्मा,प्रांजुल मिश्रा,धर्मेन्द्र कुमार,हिमांशु वर्मा,ललित कुमार,महिला आरक्षी ज्योति उपाध्याय शामिल रही।
मोबाइल मिलने की खुशी पर पिता के साथ पहुंचा किशोर छात्र
मोबाइल मिलने की खुशी पर किशोर मयंक सिंह जो कक्षा छठवीं का छात्र है। वह भी अपने पिता के साथ मोबाइल लेने के लिए पुलिस लाइन पहुंचा। एडिशनल एसपी शिवराज तथा सहायक एसपी मेविस टॉक ने जब पिता अरुण सिंह को मोबाइल दिया। तब किशोर मयंक सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अधिकारियों को थैंक यू बोलकर छात्र ने अपनी खुशी का इजहार किया। छात्र के पिता अरुण सिंह ने बताया कि कई माह पहले उसका मोबाइल गुम हो गया था। जिसकी सूचना उसके द्वारा पुलिस को दी गई थी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई