बाँदा-जालसाजी का शिकार हुए आठ पीड़ितों के खातों में वापस 11.76 लाख की रकम

SHARE:

धोखाधड़ी का शिकार हुए आधा दर्जन से अधिक पीड़ितों के खाते में साइबर पुलिस ने 11 लाख से अधिक की रकम वापस कराई है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/बबेरु सौरभ सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से साइबर धोखाधड़ी/गलत ट्रांजेक्शन का शिकार होने वाले 08 पीड़ितों के खाते में कुल 11.77 लाख रुपये वापस कराये गये। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि विभिन्न मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों की धनराशि वापस कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा साइबर थाना की टीम को निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा 08 व्यक्तियों के कुल 11 लाख 76 हजार 500 रुपये वापस कराए गए। जिनमें संतोष कुमार साहू पुत्र बदलू प्रसाद निवासी तिन्दवारी रोड कस्बा बबेरु के साथ साइबर अपराधियों द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 8,07,183 रुपए की ठगी की गई थी। वही सुमित कुमार गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी छोटी बाजार बन्योटा कोतवाली नगर के साथ साइबर अपराधियों द्वारा ट्रेंडिंग के नाम पर 3,23,177 रुपए की ठगी की गई थी। इस्लाहुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन निवासी छावनी थाना कोतवाली नगर द्वारा 20000 रुपए,अमन कुमार गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी मढ़ियानाका थाना कोतवाली नगर के साथ 7140 रुपए,हारुन रशीद पुत्र मोहम्मद शफी निवासी खाईपार थाना कोतवाली नगर के साथ 6000 रुपए,सुशील कुमार निवासी कस्बा व थाना बिसंडा द्वारा 5000,प्रद्युमन सिंह पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी तिन्दवारी थाना कोतवाली नगर द्वारा 5000 रुपए एवं सौरभ तिवारी पुत्र रामराजा तिवारी निवासी गोखिया थाना अतर्रा द्वारा 3000 रुपये का गलत ट्रांजेक्शन किया गया था। सभी पीड़ितों के द्वारा एसपी पलाश बंसल से शिकायती की गई थी। जिनका साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पीड़ितों की धनराशि बरामद कराई गई। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि ठगी का शिकार हुए 8 पीड़ितो के कुल 11 लाख 76 हजार 500 रुपये की धनराशि वापस कराने सफलता हासिल हुई है। बरामद करने वाली टीम में साइबर प्रभारी निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्र,उप निरीक्षक आकाश शुक्ला,आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार,ज्योति उपाध्याय शामिल रही।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई