बिहार के रास्ते उड़ीसा से गांजा लाने वाले तीन गांजा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में थाना मटौंध पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध गांजा तस्करों को महोखर बाइपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि थाना मटौंध पुलिस गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान महोखर बाइपास के पास से बुसभ केतकी पुत्र खुशी राम केतकी निवासी कंध वहाल थाना कांताबांझी जनपद बोलंगीर (उडीसा),किस्मत केतकी पुत्र खिरो केतकी निवासी कंध वहाल थाना कांताबांझी जनपद बोलंगीर (उडीसा), रितेश भोई पुत्र टीके चन भोई निवासी वार्ड 18 राजीव नगर थाना टाउन बोलंगीर जनपद बोलंगीर (उडीसा) को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से 15 किलो 176 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त उड़ीसा से बिहार व मध्य प्रदेश के रास्ते से अवैध सूखे गांजे लाकर बांदा और आसपास के जनपदों में इसकी सप्लाई करते थे। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा पूंछताछ करते हुए जानकारी की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा किसके माध्यम से गांजे की खरीद/बिक्री की जाती थी। जानकारी होने पर सभी के खिलाफ भी विधिक कार्यवाही की जाएगी।मुकदमा दर्ज करने के पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह,दारा सिंह चौकी प्रभारी भूरागढ़,आरक्षी अच्छे लाल,दिनेश सिंह,आशू सिंह शामिल रहे।