बाँदा- गैंगस्टर एक्ट के आरोपी निराला को पुलिस ने किया गिरफ्तार,गिरोह बनाकर वाहन चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम

SHARE:

गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) संतलाल उर्फ निराला पुत्र शिवपूजन निवासी नहर पटरी जमुनिहापुरवा थाना बबेरू जनपद बांदा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है,जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो पहिया व चार पहिया वाहनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था और वह वांछित चल रहा था। जिसे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर थाना बबेरु क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा कस्बा व थाना बबेरु से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,आरक्षी पवन,संदीप कुमार शामिल रहे।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त संतलाल उर्फ निराला
1- मु0अ0सं0 485/24, धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2- मु0अ0सं0 180/25, धारा 317(2)/317(4) बीएनएस थाना बबेरू जनपद बांदा ।
3- मु0अ0सं0 371/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
4- मु0अ0सं0 390/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
5- मु0अ0सं0 435/25, धारा 303(3)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
6-मु0अ0सं0 04/26, धारा 2(ख)(i)/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई