बाँदा-फरार गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

गैंगस्टर एक्ट के मामले वांछित चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के एक अन्य वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द पुत्र रामसुमेर निवासी पिपरी खिरवां थाना बिसंडा एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है,जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो पहिया व चार पहिया वाहनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था और वांछित चल रहा था। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर पिपरी खेरवा थाना बिसण्डा से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह,आरक्षी संदीप कुमार,पवन कुमार शामिल रहे।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अरविन्द
1- मु0अं0सं0 371/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2- मु0अं0सं0 390/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
3-मु0अं0सं0 435/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
4-मु0अं0सं0 485/24 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
5-मु0अं0सं0 180/25 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस थाना बबेरु जनपद बांदा ।
6- मु0अ0सं0 04/26, धारा 2(ख)(i)/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई