बाँदा-गांजा सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मवेशी बाड़े में गांजा तैयार करने के बाद करता था बिक्री

SHARE:

ऑपरेशन ईगल के तहत मादक तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही का शिकंजा लगातार जारी है। मवेशी बाड़े में गांजे की खेती करने तथा गांजा बिक्री करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ा है। जिसके कब्जे हरा गांजा के साथ सूखा गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ सदर राजबीर सिंह ने बताया कि कि थाना तिन्दवारी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई ग्राम माचा में व्यक्ति द्वारा अपने घर के अन्दर मवेशी बाड़े में अवैध गांजे की खेती की जा रही है। तथा उक्त व्यक्ति अवैध गांजे को सुखाकर उसकी बिक्री करने जा रहा है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सिंगवा डेरा के पास से अभियुक्त चुनवाद पुत्र जगन्नाथ निवासी माचा थाना तिन्दवारी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 261 ग्राम अवैध हरा गांजा तथा 505 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह,बेंदा घाट चौकी प्रभारी उत्कर्ष सिंह,कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर,आरक्षी रुपेन्द्र सिंह,देवेश सिंह चौहान,संतोषी लोधी शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई