एमपी से सप्लाई करने आये पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की देर रात थाना नरैनी पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति सूखे गांजे के साथ मोटरसाइकिल से अजयगढ़ रोड ग्राम लहुरेटा पुलिया के पास खड़ा है। जो किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस दने अभियुक्त धर दबोचा। पूंछतांछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम बृजकिशोर पुत्र हरिनाथ निवासी ग्राम घटहरी थाना प्रकाश बम्हौरी जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश बताया। तलाशी से उसके कब्जे से 4 किलो से अधिक सूखा गांजा बरामद हुआ है। उसकी बाइक को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक नीरज कुमार,आरक्षी ललित कुमार,जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।