धान क्रय करने के बाद किसानों का समय से भुगतान करें। अगर भुगतान के नाम पर किसानों को परेशान करने की शिकायत मिली तो वह तत्काल कार्यवाही करेंगी।
जिलाधिकारी जेo रीभा ने कस्बा नरैनी में विपणन शाखा के राजकीय धान क्रय केन्द्र, प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अब तक राजकीय धान क्रय केन्द्र नरैनी प्रथम में 175.20 कु0 व द्वितीय में 124 कुल की खरीद की गयी है। केन्द्र में बोरो की पर्याप्त उपलब्धता पायी गयी। डीएम जे रीभा ने निर्देश दिये कि कृषकों को ससमय निर्धारित मूल्य का भुगतान किया जाये तथा लक्ष्य के अनुरूप ससमय धान खरीद सुनिश्चित की जाये। उन्होंने धान खरीद के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश संबंधित क्रय केंद्र प्रभारियों को दिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान विक्रय कर रहे धान खरीद के किसानों से वार्ता करते हुए जानकारी प्राप्त की। डीएम जे रीभा ने यह भी निर्देश दिए कि किसानों के भुगतान में अगर लापरवाही की शिकायत मिली तो वह कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी सहित कृषक उपस्थित रहे।