बैंकों में जमा अपनी जमा पूंजी के लिए पूरे अधिकार के साथ दावा कर सकते हैं। जिसको लेकर बैंक आपकी पूंजी आपका अधिकार कार्यक्रम भी चलाने जा रहा है।
वित्तीय सेवाएं विभाग,वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक देशभर में सभी बैंक एवं वित्तीय संस्थान ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’जन-जागरण अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य अनक्लेम्ड डिपाजिट (अदावा वित्तीय धनराशि) को उनके वास्तविक दावेदारों-उत्तराधिकारियों को वापस कराना है। इसी क्रम में जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन 21 नवंबर को जिलाधिकारी जे रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। शिविर में सभी बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के जिला समन्वयक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक रवि शंकर ने बताया कि बांदा जनपद में विभिन्न बैंकों में 115420 खातों में कुल 38.63 करोड़ की धनराशि लावारिस पड़ी है। जिसे खाताधारक अपने केवाईसी कराकर पुनः प्राप्त कर सकते हैं। अभियान के दौरान बैंक जमा,बीमा पालिसी, लाभांश,शेयर,म्यूचुअल फंड आदि से संबद्ध दावा न की गई वित्तीय संपत्तियों के बारे में नागरिकों को जानकारी दी जाएगी।