जानवर लदी गाड़ी को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने घेर लिया। अपने साथ लिवा जाने के बाद एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे,न देने पर जान से मारने की धमकी दी। चालक से जबरिया 45 हजार वसूलने के बाद जानवरों को गांव में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है।
गौरतलब हो कि सोमवार की रात को थाना नरैनी क्षेत्र के देवीनगर निवासी नौशाद कमासिन से जानवर लेकर जा रहा था। तभी स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पीछा करने के बाद उसे बदौसा की तरफ लिवा ले गए। जानवर लदी गाड़ी को कब्जे में लेने के बाद बदमाश एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। चालक नौशाद ने भयवश ₹45000 दे दिए। रुपए देने के बाद स्कार्पियो सवार गांव में छोड़कर भाग खड़े हुए। चालक द्वारा घटना की सूचना थाना अतर्रा थाने में दी गई। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त यासीन पुत्र हफीज निवासी करतल रोड़ थाना नरैनी ने पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि गाड़ी रोकने के बाद चालक से उन्होंने 01 लाख कि रंगदारी मांगी थी। चालक के पास केवल मौके पर 45 हजार रुपये मिले थे। जिसे लेकर वह भाग खड़े हुए थे। पैसे लेने के बाद उन्होंने आपस में बांट लिये गये थे। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से रंगदारी के 5500 रुपये बरामद हुए। वहीं दूसरे अभियुक्तरजा पुत्र जलील निवासी टिकुरी पुरवा थाना बदौसा की पुलिस तलाश कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह प्रभारी निरीक्षक,कस्बा इंचार्ज मणिशंकर मिश्र,आरक्षी जंगबहादुर,सुनील कुमार शामिल रहे।