बाँदा-सिपाही के पार्थिव शरीर को कंधा देने के साथ अधिकारियों ने रीत चढ़ाकर दी श्रदांजलि,व्यक्त की शोक संवेदना

SHARE:

हेड कांस्टेबल की मौत पर पुलिस लाइन में शोक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देने के साथ रीत चढ़ाकर सिपाही को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही एसपी ने मृतक सिपाही के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पूरा महकमा परिवार के साथ खड़ा है।
गौरतलब हो कि पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी श्यामलाल निवासी जमुनापार थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी पिछले काफी समय से बीमार चल रहा है। शनिवार को अचानक सिपाही की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी। बताया गया कि 1.10.1984 को आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे। विगत 24.08.2025 को जनपद हमीरपुर से जनपद बांदा स्थानांतरण पर आये थे। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स मेविस टॉक,सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु श्लोक गौतम व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा पार्थिव शरीर को कंधा देने के साथ रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी। एसपी ने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का भरोसा दिया। कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई