बाँदा- निकासी तथा जमा करने के दौरान परिजनों के अलावा बाहरी व्यक्ति का न हो प्रवेश,बैंक चेकिंग के दौरान पुलिस ने चेक किया कैमरे तथा अलार्म

SHARE:

चेकिंग के दौरान बैंकों में ज्यादातर एक साथ एक फ्री मिले। नाराजगी जताते हुए पुलिस ने बेवजह बैंक न आने की हिदायत दी ही है। इसके साथ ही कुछ बैंकों में कैमरे क्रियाशील नहीं पाए गए। बैंक अधिकारियों को पुलिस ने अलार्म तथा सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रखने की निर्देश दिए हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. के डायरेक्शन पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा बैंकों/वित्तीय संस्थानों एवं उनके आसपास क्षेत्रों मे होने वाली घटनाओं—जैसे लूट,छिनैती,चोरी एवं टप्पेबाजी की रोकथाम के उद्देश्य से सोमवार को जनपद में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित एटीएम,बैंक शाखाओं एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की गहनता से चेकिंग की गई। इस दौरान बैंकों/एटीएम में लगे सुरक्षा उपकरणों जैसे सीसीटीवी कैमरे,आपातकालीन अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग तथा अग्निशामक यंत्रों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। तथा सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे चालू एवं क्रियाशील रखने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया । साथ ही बैंक सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े कराए जाएं। जिससे सड़क पर आवागमन बाधित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अभियान के दौरान बैंकों,एटीएम एवं वित्तीय संस्थानों के आसपास संदिग्ध रूप से खड़े अथवा घूम रहे व्यक्तियों तथा वाहनों की भी गहन चेकिंग की गई। संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। बैंकों में ज्यादातर खाता धारकों के साथ एक के साथ एक फ्री व्यक्ति मिले। जिस पर पुलिस ने खाता धारकों को भी हिदायत दी की लेनदेन की सुरक्षा को लेकर परिजनों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति को बैंक में लेकर न जाएं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई