बाँदा-डुप्लीकेट मतदाता के सत्यापन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त,बैठक में डीएम ने दिया अल्टीमेटम

SHARE:

डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में शिथिलता बिल्कुल बर्दाश्त नही होगी। बीएलओ समय से मतदाता सत्यापन का कार्य पूरा करें। लापरवाही बरतने पर डीएम सम्बंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में पंचायत निर्वाचक नामावली बृहद पुनरीक्षण 2025 कार्य के अन्तर्गत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने आयोग के निर्देशानुसार सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन की समीक्षा करते हुए समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि बीएलओ के द्वारा पंचायत सहायकों के सहयोग से इस कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य पूर्ण करें, इस कार्य में शिथिलता न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान यदि बीएलओ के कार्य के सत्यापन में कमी पायी जाती है तो सम्बन्धित बीएलओ के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने समस्त ईआरओ को निर्देशित किया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के बृहद पुनरीक्षण कार्य को तेज गति से पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सुपरवाइजर एवं बीएलओ फील्ड पर जायें और मतदाताओं का आधार कार्ड से मिलान करते हुए डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि वेण्डर द्वारा फीड किये गये विलोपन/संशोधन मतदाताओं का अप्रूवल एवं मतदान केन्द्र भौतिक सत्यापन भी किया जाए। उन्होंने ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि 24 नवम्बर, 2025 तक तैयार करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0  कुमार धर्मेन्द्र,समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा पंचायत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई