बाँदा-सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वितरित किए गए लाइव सार्टिफिकेट,रेलवे स्टेशन में लगाया गया मेगा कैम्प

SHARE:

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत रेलवे परिसर में शिविर लगाकर 22 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डिजटल लाइव प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
रेलवे बोर्ड तथा उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में मण्डल रेल प्रबन्धक के तथा वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी के निर्देशन में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के तहत मंगलवार को स्टेशन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट मेगा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 22 सेवानिवृत कर्मचारियों के डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट जारी कर प्रदान किये गये। शिविर में कार्मिक विभाग से मुख्य कल्याण निरीक्षक चंद्र प्रकाश वर्मा,राजीव कुमार पांडेय,राजकमल वरि. लिपिक एवं लेखा विभाग से विजय जिरोनिया तथा एस एम कार्यालय से अनिल गुप्ता कार्यालय अधीक्षक व तौहिक अहमद आदि उपस्थित रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई