बाँदा-मेगा डेस्टिनेशन प्लेस के रूप में विकसित होगा कालिंजर किला,जायजा लेने के साथ डीएम ने भूमि क्रय करने के दिये निर्देश

SHARE:

मेगा डेस्टिनेशन प्लेस के रूप में विकसित किये जाने को लेकर डीएम ने कालिंजर किला का भृमण किया। जहां उन्होंने एसडीएम तथा एवं पर्यटन विभाग को आपसी समझौते से भूमि क्रय किये जाने के निर्देश दिये।
गौरतलब हो कि कालिंजर किले को भव्य स्वरूप दिए जाने की मुहिम तेज हो गई है। पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने की उद्देश्य से कालिंजर किले को मेगा डेस्टिनेशन प्लेस के रूप में विकसित किये जाने का प्लान तैयार किया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी जे रीभा ने जनपद के कालिंजर किले को मेगा डेस्टिनेशन प्लेस के रूप में विकसित किये जाने हेतु किले के समीप उपलब्ध भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नरैनी एवं पर्यटन विभाग को आपसी समझौते से भूमि क्रय किये जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। डीएम ने कहा कि भूमि क्रय करने में लापरवाही बिल्कुल न करे। कम समय मे भूमि का क्रय कराये। जिससे आगे के कार्य भी समय से पूरा किये जा सके।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई