जनपद में तैनात आईपीएस सहायक एसपी/सीओ सिटी की अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। पदोन्नति होने पर डीआईजी तथा एसपी ने अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक को अपर पुलिस अधीक्षक (IPS) के पद पर पदोन्नत होने पर रैंक प्रतीक चिह्न अशोक स्तम्भ लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नवीन दायित्वो के कार्य क्षेत्र के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान डीआईजी राजेश एस ने कहा कि पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। इसलिए जिम्मेदारी के साथ अपने पदों का निर्वहन करें। एसपी पलाश बंसल ने ईमानदारी के साथ अपने दायित्वो के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु श्लोक गौतम सहित आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।