
बाँदा- खतरनाक स्टंट करने के मामले में इनोवा तथा थार सीज,वाहनों मालिकों पर भी की गई कार्यवाही
UP TIMES NEWS
FOLLOW US:
FOLLOW US:

सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान मीडिया सेल के संज्ञान में एक वीडियो आया था। जिसमें कुछ युवक तथा युवतियों के द्वारा चारपहिया वाहनो पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। वीडियो को संज्ञान में लेकर तत्काल यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन सं0 UP90 AJ 0672 के मालिक पवन पुत्र ब्रजमोहन ग्राम महोखर थाना कोतवाली नगर के वाहन को सीज करते हुए 12500 रुपये का चालान किया गया। वही वाहन सं0 UP 90 AH 8190 के मालिक रामू पुत्र रामसनेही ग्राम कालूकुआं थाना कोतवाली नगर के वाहन को सीज करते हुए 9500 रुपये का चालान किया गया है। साथ ही वाहन मालिको के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है। डिप्टी एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा अन्य वाहनों की भी तलाश करते सीज करने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आमजनमानस से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। यह खुद के साथ आमजनमानस के लिए जानलेवा हो सकता है। इसलिए सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें।WhatsApp us