बाँदा-मैन पावर बढ़ाकर समय से पूरा कराये निर्माण कार्य,गुणवत्ता में नहीं होनी चाहिए कोई कमी

SHARE:

मैन पावर बढ़ाकर विद्यालय के निर्माण कार्य को समय से पूरा कराये। कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। अगर गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित संस्था के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
गुरुवार को जिलाधिकारी जेo रीभा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत निर्माणाधीन नवीन राजकीय हाईस्कूल मऊ एवं हाईस्कूल इंगुवा का जिला विद्यालय निरीक्षक,के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम जे रीभा ने निर्माण कार्यों की प्रगति परखी। निरीक्षण के दौरान डीएम जे रीभा ने कार्यदायी संस्था यू0पी0सिडको के अधिषाशी अभियन्ता को उक्त परियोजना का कार्य का मानक एवं गुणवत्तपूर्ण तरीके से मैन पावर को बढ़ाते हुए कार्य को तेजी के साथ ससमय पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। डीएम जे रीभा ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए अन्यथा के संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को भी निर्देशित किया कि प्रोजेक्ट अलंकार द्वारा किए जा रहे कार्य की निगरानी रखते हुए कार्यों को समय एवं गुणवत्ता के साथ कार्यदाई संस्था से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अधिशासी अभियंता यूo पीoसिडको उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई