हारजीत की बाजी लगाते पुलिस ने आधा दर्जन जुआरियों को पकड़ा है। जिनके पास से 13 हजार से अधिक की नगदी व मोटर साइकिले बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जुआं जैसे संगठित अपराधों पर रोकथाम लगाये जाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में रविवार की देर शाम अतर्रा पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी शिवराज ने बताया कि थाना अतर्रा पुलिस को रविवार की शाम गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा अतर्रा में धनीराम के बगीचे में कुछ व्यक्ति संगठित होकर हार-हीत की बाजी लगाकर जुआं खेल रहे है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मौके से छापेमारी कर सुरेश पुत्र नन्द किशोर निवासी सुभाष नगर कस्बा व थाना अतर्रा,चंचल पुत्र लल्लू निवासी दिखितवारा थाना अतर्रा,पृथ्वीराज पुत्र केदार निवासी दिखितवारा,प्रेमलाला पुत्र बाला प्रसाद निवासी सुभाष नगर कस्बा व थाना अतर्रा,प्रदीप पुत्र बृजलाल निवासी कमला नर्सिंग होम के सामने कस्बा व थाना अतर्रा,पंकज उर्फ पप्पू पुत्र विजयकान्त निवासी आजाद नगर कस्बा थाना अतर्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद् ताश के पत्ते,मालफड़ के 11800 रुपए व जामा तलाशी के 1500 रुपए (कुल 13300/ रुपये) व 03 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। जिनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह,मणिशंकर मिश्र चौकी प्रभारी कस्बा अतर्रा,उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह,आरक्षी अजय कुमार,जंगबहादुर,आशाराम शामिल रहे।