बाँदा-निर्वाचक नामावली में बेहतरीन कार्य करने पर पांच बीएलओ किए गए सम्मानित,डीएम ने प्रशस्ति पत्र देने के साथ आगे भी लगन के साथ कार्य करने के लिए किया प्रेरित

SHARE:

एसआईआर तथा मतदाता सूची के कार्य में बेहतरीन कार्य करने पर डीएम ने पांच बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इसके साथ ही डीएम ने आगे भी लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी जे0 रीभा ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2025 के कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम जे रीभा ने विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण में कार्य करने वाले बीएलओ राजेश कुमार सहायक अध्यापक 233-विधानसभा क्षेत्र बबेरू,रमेश कुमार सहायक अध्यापक 233-विधानसभा क्षेत्र बबेरू,आदित्य रिछारिया सहायक अध्यापक 232-विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी,कमलेश कुमार सहायक अध्यापक 234-विधानसभा क्षेत्र नरैनी तथा गायत्री देवी शिक्षामित्र 235-विधानसभा क्षेत्र बाॅदा को विधानसभा निर्वाचक नामावली में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार अन्य बीएलओ भी अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य को सम्पादित करें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर एस रजौरिया उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई