जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नही होगी। शिकायतों का समय से निस्तारण करने के साथ पीड़ितों को भी संतुष्ट करें।
मण्डलायुक्त अजीत कुमार तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस के साथ चित्रकूट जनपद के थाना भरतकूप में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग कर पीड़ितों की समस्याये सुनी। इस दौरान कमिश्नर तथा डीआईजी ने कई शिकायतों का निस्तारण भी कराया। कमिश्नर अजीत कुमार ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। मण्डलायुक्त ने विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर सही जांच कर विवादों का समय से निस्तारण कराये। डीआईजी राजेश एस ने निर्देश दिए कि किसी भी पीड़ित को बार-बार आने के लिए विवश न करे। उसकी समस्या को गम्भीरता से सुनते हुए निस्तारण कराने के साथ फरियादी को भी संतुष्ट करें।