कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यकारी संस्था सीएनडीएस को निर्देश दिए है कि कार्य को तेज गति से पूर्ण कराएं। अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी जेo रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में चार दीवारी एवं दिव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण करने की समीक्षा करते हुए अवशेष विद्यालय में कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को दिए। उन्होंने अवशेष विद्यालयों में चार दिवारी का कार्य भी तेज गति से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि एबीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारी चार दिवारी बाउंड्री तथा दिव्यांग शौचालय का समय से निर्माण कार्य पूर्ण कराये। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने कहा कि जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाई टेंशन लाइन के तार जा रहे हैं। उनको हटाए जाने के संबंध में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यकारी संस्था सीएनडीएस को निर्देश दिए की कार्य को तेज गति से पूर्ण कराया जाए अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों की प्राथमिक शिक्षा समिति के अंतर्गत कार्यों को कराए जाने के संबंध में खंड विकास अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि समिति की निगरानी करते हुए उनसे विद्यालयों में जो कार्य पूर्ण कराए जाने हैं उनको शीघ्र पूर्ण कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।