जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।आयुक्त,डीआईजी सहित डीएम,एसपी समेत पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने तहसील में बैठकर पीड़ितों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनका निराकरण कराया।
सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस कमिश्नर अजीत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। आयुक्त तथा डीआईजी परिक्षेत्र राजेश एस ने बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अलग-अलग विभागों 33 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर आयुक्त अजीत कुमार,डीआईजी राजेश एस ने पांच शिकायतों का मौके पर समाधान कराया। शेष मामलो के निस्तारण के लिए कमिश्नर ने निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम सदर नमन मेहता,सहायक एसपी मेविस टॉक,तहसीलदार विकास पांडेय,नायब तहसीलदार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां डीएम तथा एसपी पलाश बंसल ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में कुल 104 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से राजस्व विभाग,पुलिस, विकास,नगरपालिका, चकबन्दी,विद्युत व अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण, जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में मुरवल के एक फरियादी द्वारा पट्टे की जमीन पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ग्राम रघुवरपुर के एक फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर लेखपाल एवं कानूनगो को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिये। काजीपुर गाॅव के एक फरियादी ने रास्ते में मिट्टी डलवाने एवं जल निकासी किये जाने के प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने बीडीओ बबेरू को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम जामू के एक फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर लेखपाल जामू को पैमाइश कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिये। मर्का के एक फरियादी द्वारा सरकारी जमीन पर नल पर किसी व्यक्ति द्वारा अपने कब्जे में लेने की शिकायत पर एसएचओ मर्का को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण करने निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप जिलाधिकारी बबेरू अवनीश कुमार त्यागी,सीओ सौरभ सिंह, तहसीलदार,नायब तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। नरैनी में तहसील दिवस एसडीएम अमित शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। एसडीएम तथा सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने कई शिकायतें मौके पर निस्तारित की। शेष निस्तारण के लिए सम्बंधित के लिए निर्देशित किया।