बाँदा-पेंशनरों को बेवजह न करें परेशान,पुलिस पेंशनर की बैठक में डीआईजी ने दिए निर्देश

SHARE:

पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को डीआईजी परिक्षेत्र की मौजूदगी में पुलिस पेंशनरों की मंडलीय बैठक आयोजित हुई। जहां डीआईजी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनने के साथ निराकरण के निर्देश दिए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस के द्वारा पुलिस लाइन बांदा में शनिवार को पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल,पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर दीक्षा शर्मा तथा सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा मेविस टॉक की उपस्थिति में मण्डलीय पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की। बैठक में मण्डल के चारों जनपदों- बांदा, महोबा,चित्रकूट व हमीरपुर के पुलिस पेंशनर्स ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुना गया। तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान सभी को साइबर अपराध के तरीकों तथा उससे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत इसकी शिकायत 1930 या स्थानीय थाने पर दर्ज कराएं। गोष्ठी में उपस्थित प्रत्येक पेंशनर द्वारा अपनी-अपनी समस्या व आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें डीआईजी राजेश एस ने व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश किए। इनमें प्रमुखतः लंबित पेंशन प्रकरण,परिवार पेंशन से जुड़े विवाद,जीपीएफ/ग्रेच्युटी से संबंधित अद्यतन, चिकित्सीय प्रतिपूर्ति जैसे विषय मौजूद है। जिन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। डीआईजी राजेश एस ने सभी संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस पेंशनर्स को उनकी वरिष्ठता व योगदान को ध्यान में रखते हुए सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। बैठक के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव ,पुलिस पेंशनर्स के मण्डल संयोजक गोविंद सिंह कछवाह,जयकरण सिंह, राममनोहर यादव,रामौतार आदि पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई