बाँदा-बैठक से गैरहाजिर चिकित्सकों का डीएम ने रोका वेतन,किया जवाब-तलब

SHARE:

  1. बैठक में गैर हाजिर कई चिकित्सकों का डीएम ने वेतन रोका है। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों का जवाब तलब भी किया है। स्वास्थ्य विभाग की आयोजित बैठक में डीएम गर्भवती महिलाओं को एएनसी टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
जिला अधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने हेल्थ डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए महुआ एवं जसपुरा में प्रगति कम पाए जाने पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं पुरुष नसबंदी के कार्य में कमासिन में वृद्धि लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को नियमित अस्पतालों में उपस्थित रहने तथा वीएचएनडी दिवस को प्रभावी रूप से संचालित कराए जाने के साथ समस्त गर्भवती महिलाओं की ए एन सी की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई कवच पोर्टल में नरैनी एवं महुआ ब्लॉकों के कार्यों में कमी पाए जाने पर सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने आरबीएसके टीमों के द्वारा चिन्हित किए गए कमजोर बच्चों को एनआरसी केंद्र में भर्ती कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाए इस कार्य में विशेष ध्यान दें। बच्चों के टीकाकरण के अंतर्गत तिंदवारी एवं बांदा अर्बन में सुधार लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली का वितरण कराए जाने के निर्देश दिए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की समीक्षा करते हुए नरैनी एवं महुआ में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच के कार्यों की समीक्षा करते हुए जननी सुरक्षा योजना में महुआ ब्लॉक में ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए तथा सभी गर्भवती महिलाओं को एचआरपी रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा का समय से भुगतान कराए जाने तथा वीएचएनडी दिवस में प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भ्रमण कर सभी गर्भवती महिलाओं की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे,मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजेंद्र कुमार,मुख्य चिकित्साअधीक्षक महिला चिकित्सालय सुनीता सिंह सहित समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी गण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई