इस वर्ष 5 बड़े गांव में धारा 52 की कार्रवाई पूर्ण की जाए। चकबंदी की बैठक में डीएम ने निर्देशित किया कि जिन ग्रामों में चकबंदी का कार्य संचालित है। वहां चकबंदी अधिकारी एवं सहायक चकबंदी अधिकारी चकबंदी कार्य को तेज गति से पूरा करें।
जिलाधिकारी जेo रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने चकबंदी कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि इस वर्ष 5 बड़े गांव में धारा 52 की कार्रवाई पूर्ण की जाए। उन्होंने जिन ग्रामों में चकबंदी का कार्य संचालित हो रहा है। ग्राम के अनुसार समीक्षा करते हुए चकबंदी अधिकारियों एवं सहायक चकबंदी अधिकारियों को चकबंदी कार्य को तेज गति से पूर्ण करे। जिलाधिकारी ने मरौली बांगर में समझौता एवं आपत्ति प्राप्त करने का कार्य मार्च तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया त्रिवेणी में धारा 10 का प्रकाशन हो जाने के पश्चात कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्राम कुलसारी में समझौता प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम गाजीपुर में अवशेष वादों का निस्तारण करने तथा मार्च तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बरियारी में धारा 9 का प्रकाशन होने के पश्चात अन्य कार्य को तेज गति से साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जारी एवं राजापुर में कब्जा परिवर्तन का कार्यक्रम करने के बाद साथ अन्य कार्यों को अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चकबंदी वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए वादों का निस्तारण करने में भी तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिला अधिकारी न्यायिक माया शंकर सहित सहायक चकबंदी अधिकारी एवं बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी का उपस्थित रहे।