आंगनबाड़ी केंद्र में खामियां मिलने पर डीएम ने जमकर फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने सत्र स्थल पर वेट हाइट मेजरमेंट उपकरण और जांच हेतु टेबल की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को जिलाधिकारी जे रीभा ने वीएचएनडी सिकलोढ़ी आंगनबाड़ी केंद्र गोकुलपुरवा विकास खंड बिसंडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डीएम ने बेहद नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने सत्र स्थल पर वेट हाइट मेजरमेंट उपकरण और जांच हेतु टेबल की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। डीएम ने कहा उपकरण के इंतजाम कराने के साथ साथ उन्हें भी सूचित करें। अगर समय से उपकरणों की व्यवस्था न कि गई तो वह कार्यवाही सु