मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किये जाने की मुहिम लगातार जा रही है। पुलिस द्वारा उनके अधिकारों के साथ योजनाओं से सम्बंधित निरन्तर जानकारियां प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत बाजारों,ग्राम सचिवालयों,कस्बों आदि में लोगों को एकत्रित कर/चौपाल लगाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं,कार्यक्रमों, कानूनों,साइबर अपराधों सहित विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।बालिकाओं/महिलाओं/छात्राओं को मुख्यमंत्री हेल्पालाइन-1076,वीमेन हेल्पलाइन 1090,चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, आपातकालीन पुलिस सेवा डायल यूपी 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी देकर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के तरीकों व उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति 5.0 जागरुकता अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम बिल्वई में,थाना चिल्ला की मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को उच्च प्राथमिक विद्यालय में,थाना फतेहगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को आर्यवर्त बैंक में मिशन शक्ति 5.0 के तहत वृहद रुप से जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं व छात्राओं को जागरुक किया गया।