बाँदा-नाले में गिरने से साईकिल सवार की मार,रात भर पानी मे पड़ा रहा शव

SHARE:

साइकिल से घर जा रहा अधेड़ कोहरा होने के कारण नाले में गिर गया। रात भर वह नाले में पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने देखा,तब सूचना पुलिस को दी।
चिल्ला थाना क्षेत्र के छिरौटा महेदू गांव के मध्य स्थित उसरा नाले में साइकिल सवार के गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्याम कुशवाहा (45) के रूप में हुई है। महेदू गांव के सूरज साहू ने बताया कि घनश्याम सोमवार शाम करीब पांच बजे साइकिल से सरसों की पेराई कराने के लिए निकला था। देर शाम को घर लौटते वक्त वह उसरा नाले में गिर गया। रातभर वह नाले में पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब लोगों ने शव देखा तब सूचना पुलिस को दी। सूचना के मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे पहुँचे। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई