बाँदा-सड़क दुर्घटना में क्रिकेटर की मौत,बुझा घर का चिराग

SHARE:

निमंत्रण करने के बाद बाइक से घर लौट रहा क्रिकेटर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले के भभई गांव निवासी मोहित सिंह 23 पुत्र प्रदीप सिंह क्रिकेट खिलाड़ी था। वह पिछले काफी समय से शहर के स्वराज कॉलोनी मोहल्ले में रहता था। बताया गया कि वह गुसियारी मैच खेलने गया था। मैच खेलने के बाद वह अपने ननिहाल से सिजवाही गांव तेरहवीं संस्कार में शामिल होने चला गया।निमन्त्रण करने के बाद वज वापस लौट रहा था। तभी मटौन्ध क्षेत्र के गोयरा मोड के पास बाइक आनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात जब तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसका बहनोई नीरज उसकी खोजबीन करना शुरू की। इस आशय की सूचना घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। गोयरा मोड के पास उसके लहूलुहान हालत में पड़ा होने की सूचना मिली। तत्काल उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्त चंद्र मौली भारद्वाज ने बताया कि मोहित क्रिकेट खिलाड़ी था। इसके साथ ही वह बच्चों को क्रिकेट भी सिखाता था। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी पांच बहने भी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई