बाँदा-आरआरसी सेंटरों का निर्माण कराये जाने के साथ कचरे का कराएं निस्तारण-CDO

SHARE:

सड़क के किनारे कचरे को न फेंका जाए,उसका उचित निस्तारण कराये। सीडीओ ने आरआरसी सेंटरों के निर्माण की समीक्षा करते हुए अवशेष आरआरसी सेंटर का शीघ्र निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने कराए गए वृक्षारोपण की शत-प्रतिशत जिओ टेकिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वृक्षारोपण हेतु सत्यापन की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रीन चौपाल के गठन के संबंध में भी जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। वेटलैंड सीमांकन किए जाने के संबंध में खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि सड़क के किनारे कचरे को न फेंका जाए उसका उचित निस्तारण कराया जाए। सीडीओ ने आर आरसी सेंटरों के निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की अवशेष आरआरसी सेंटर का शीघ्र निर्माण कराया जाए। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की के लिए माइक पतली पॉलिथीन की रोकथाम हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को अभियान चलाकर कार्रवाई करने एवं जागरूकता लाए जाने के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम गंगा समितियां का गठन किए जाने के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने तथा सीवेज की व्यवस्था के अंतर्गत नहरों में गंदा पानी नहीं जाए इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को शहर के निम्नी नाला और करियानाला के प्रदूषण की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी अरविंद कुमार तथा जिला पंचायत राज अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई