एसआईआर पुनरीक्षण कार्य को लेकर सपा की बैठक सपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों को मतदाता पुनरीक्षण कार्य में नजर बनाए रखने की हिदायत दी गई।
रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में एसआईआर को लेकर गहन पुर्ननिरीक्षण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद एवं मंत्री एवं बांदा फतेहपुर के प्रभारी बनाए विशंभर प्रसाद निषाद रहे।
मुख्य अतिथि विशम्भर प्रसाद निषाद ने अपने कहा कि प्रदेश स्तर के पदाधिकारी वरिष्ठ पदाधिकारी व जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं जोन सेक्टर बूथ के सभी पदाधिकारियो को अपने-अपने बूथ पर एसआईआर के गहन पुर्ननिरीक्षण कार्य में लगने एवं कार्य करने की जरूरत है। वर्तमान में भाजपा सरकार एसआईआर के माध्यम से देश में बड़ी गड़बड़ झाला कर रही है। जिला अध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा को इन्हीं के हथियार से हराना है। इस समय शासन चुनाव आयोग सभी लोग भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और यह एसआईआर केवल हम लोगों के लिए लाया गया है। ताकि पीडीए के लोगों को चुनाव से वंचित रखा जाए। कहा कि समाजवादियों ने हमेशा संघर्ष की राजनीति की है। बैठक का संचालन जिला महासचिव एजाज खान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेता आत्माराम यादव,बृजभूषण यादव,अशोक सिंह गौर,शरद यादव एवं श्याम बाबू खंगार आदि ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलम गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम गुप्ता,रामलाल प्रजापति,बलवान सिंह,आरिफ फारूकी,प्रमोद निषाद,नंदकिशोर यादव,उमेश यादव,गुलशन सोनी एमडी खुराना,आमिर खान,मुशीर अहमद,गोरेलाल वर्मा,विमलेश यादव,नासिर खान,विकास सिंह,महेंद्र कुमार नामदेव,रोहित कुमार नामदेव आदि सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।