तमंचे के साथ पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। कार्यवाही के क्रम में मटौंध थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन वाइपास सड़क वृहद ग्राम दुरेड़ी के पास संदिग्ध रुप से भ्रमण कर रहा है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूंछतांछ के दौरान युवक ने अपना नाम सुरेन्द्र पुत्र लल्लू निवासी ग्राम दुरेड़ी थाना मटौंध बताया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। पकड़ने वाली टीम में भूरागढ़ चौकी प्रभारी
दारा सिंह,आरक्षी आशू सिंह,शुभम मिश्रा शामिल रहे।